स्वामी विवेकानंद जी जयंती-सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलिज, शामली-12/01/2021
Jan 12, 2021
 · 
Shared
Vidya Bharti Meerut Prant (Owner)
‘विद्या भारती’ अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलिज, शामली में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन आचार्य मोहर सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वन्दना एवं स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आचार्य वसीम खान ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द सम्पूर्ण विश्व को योग, वेदान्त, हिन्दुत्व तथा उसके जीवन दर्शन के सत्य स्वरूप से परिचय कराने वाले विश्व विख्यात महान आध्यात्मिक गुरू, महान वक्ता व विचारक, साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान थे। उनके दार्शनिक विचार हम सभी भारतीयों को गौरवान्वित करते है, उनका जीवन दर्शन सभी के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम में संस्था के प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद शर्मा ने स्वामी विवेकानन्द को एक महान व्यक्ति बताया तथा वर्तमान में उनके विचारों की प्रासांगिकता पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के उपप्रधानाचार्य मलूक चन्द, मंयक हुड्डा (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नगर मंत्री शामली), यश (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला सोशल मीडिया संयोजक, शामली), नीटू कश्यप, अशोक कुमार, महेन्द्र सिंह, पवन कुमार, अंकुर कुमार, मधुबन शर्मा, पुष्पेन्द्र शर्मा सहित समस्त आचार्य उपस्थित रहे।
Add photos
Select people & pets
Create an auto-updating album
Select photos
Tip: Drag photos & videos anywhere to upload
Say something
Say something